jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

लोकसभा चुनाव से पहले बाबा रामदेव ने दिया BJP को झटका!

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले योग गुरू बाबा रामदेव ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। रामदेव ने कहा कि वह ले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी की प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रनिर्माण के काम में लगे हैं इसलिए वह नर्दलीय भी हैं और सर्वदलीय भी।

रामदेव ने कहा कि देश में अच्छी लीडरशिप वाली सरकार होनी चाहिए लेकिन, वह वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी की प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मां, मुझसे 35 साल पूर्व गुरुकुल में मिलने आई थी तब उसका पूरा आंचल आंसुओं से भीगा था। तब मुझे अपनी मंजिल व राह का पता नहीं था कि मैं एक सफल बिजनेसमैन बन जाऊंगा। हालांकि, मैं योगी बनना चाहता था लेकिन, आज मेरे पास 100 ट्रस्ट व सोसायटियां व कंपनी हैं।

- Install Android App -

मेरा फार्मूला है, जो पाओ उसे भारत माता के हित में लगाओ। मैंने अब तक 11,000 करोड़ रुपए की चैरिटी की है लेकिन, मेरी जेब में आज पांच रुपए भी नहीं हैं। साथ ही राहुल गांधी पर कमेंट्स करते हुए कहा कि न तो मैं पप्पू हूं और न ही गप्पू हूं। गुरुकुल से जब शिक्षा ग्रहण कर निकला तब मेरे गुरु ने मुझे 500 रुपए दिया था। मैं कहीं भी जाता हूं तो उससे कोई पैसा नहीं लेता। आज पतंजलि के पास जो भी पैसा है वह देश में ही रहता है। यानी पतंजलि का उत्पादन भी देशी और धन भी देशी ही है।

इस बात का दावा है कि पतंजलि के व्यवसाय को 12,000 करोड़ से बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपए अवश्य करूंगा। ताकि पूरा हिन्दुस्तान यह कहेगा कि कोई ऐसा फकीर आया जो पूरे देश के लिए काम कर रहा है। बकौल बाबा, मेरा सपना है कि जाने से पहले एक लाख करोड़ रुपए की चैरिटी भारत माता के लिए करूं। बता दें कि ये बातें बाबा रामदेव ने फिक्की लेडिज ऑर्गनाइजेशन द्वारा चिन्मय मिशन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।