jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

वायरल सच: यह लड़की नहीं है IAS टॉपर, ना ही पिता रिक्शा चालक

इन​ दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की खूब सुर्खियां बटौर रही है। उसकी एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें वह एक बुजुर्ग को रिक्शा में खीचती ​हुई दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि यह लड़की IAS टॉपर है और रिक्शा में बैठे बुजुर्ग उसके पिता हैं। खबर की पड़ताल से पता चला है कि ना तो ये युवती IAS टॉपर है और ना ही इनके पिता रिक्शा चालक हैं। यानी सोशल मीडिया पर सुनाई जा रही कहानी फर्जी है।
PunjabKesari
दरअसल लड़की की इस तस्वीर को  “Silchar Diary” नाम के फेसबुक पेज ने शेयर किया था। इस तस्वीर के साथ लिखा गया कि एक IAS टॉपर लड़की अपने पिता को दुनिया से रूबरू करवाती हुई, लड़की और उसके पिता को सलाम। । कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया था। इसके अलावा हजारों लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया था।
इस तस्वीर की जांच पड़ताल से पता चला कि इस लड़की का नाम श्रमोना पोद्दार है जो पेशे से ट्रेवल ब्लॉगर हैं साथ ही कुछ ब्रांड के लिए प्रमोशनल असाइनमेंट भी करती हैं। श्रीमोना कोलकाता के पास चंद्रनगर की रहने वाली हैं। ये तस्वीर उनके दोस्त ने अप्रैल में खींची थी और ये तस्वीर कोलकाता के शोभा बाजार की है। श्रीमोदा के मुताबिक हाथ रिक्शा खींचते लोगों को देखकर वो इमोशनल हो जाती थी। इसलिए उन्हें एक दिन तय किया कि वो रिक्शे वाले भैया को पीछे बिठाकर खुद रिक्शा खींचेंगी।