jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

विंडीज के तीन क्रिकेटरों का नहीं लगा वीजा, भारत के खिलाफ वनडे खेलना मुश्किल

नई दिल्ली: भारत और विडींज के बीच टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे क्रिकेट सीरीज से पहले कैरिबियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगने के आसार हैं, जो जाहिर तौर पर टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विडींज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और आलराउंडर कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन के भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलने की संभावना है। भारतीय वीजा हासिल करने के लिए तैयार की गई बोर्ड की 25 खिलाडि़यों की सूची में इनके नाम शामिल नहीं हैं।
इससे पहले विडींज क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल भारत-विडींज वनडे सीरीज में पहले ही नहीं खेल रहे है। भारत और विडींज के बीच 21 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेली जानी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्वेन ब्रावो के भारत जाने वाली टी-20 टीम में भी चुने जाने की संभावना नहीं दिखती है, क्योंकि विडींज क्रिकेट सीडब्ल्यूआइ ने भारत का वीजा हासिल करने के लिए जिन खिलाडि़यों से संपर्क किया है, उसमें वह शामिल नहीं है। 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए संभावित खिलाडि़यों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीडब्ल्यूआइ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने कहा, ‘सुपर 50 से पहले वनडे टीम के लिये लंबी सूची चुनने का कारण यही है कि खिलाड़ी 10 अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होंगे और 12 अक्टूबर तक पहुंचेंगे। पहले वनडे से पूर्व गुवाहाटी में एक शिविर भी आयोजित होगा।