jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

विदेश से होती था CT इंस्टीच्यूट से गिरफ्तार आतंकियों को फंडिंग,खालिस्तान से निकला लिंक

जालंधर: सी.टी. इंस्टीच्यूट से गिरफ्तार हुए आतंकियों से लंबी पूछताछ के बाद खालिस्तानी लिंक भी निकलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे खालिस्तानी इन आतंकियों के संगठन को हवाला के जरिए फंड भेज रहे थे जो खुद बैकफुट पर होकर कश्मीरी आतंकियों के जरिए दहशत फैलाना चाहते थे।

आतंकियों से पूछताछ में गुरदासपुर के कुछ खालिस्तानियों के नाम सामने आ रहे हैं। इस बारे अभी कोई भी पुष्टि नहीं कर रहा लेकिन पुलिस आतंकियों से सभी इनपुट लेकर उस पर काम कर रही है। आतंकियों के खिलाफ दर्ज की गई एफ.आई.आर. में पुलिस ने क्लीयर किया है कि आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद को विदेश से फंडिंग हो रही है। इसके आतंकी कोई भी वारदात करने के लिए सी.टी. इंस्टीच्यूट में प्लान तैयार कर रहे हैं।

- Install Android App -

पैसों से लेकर हथियार उपलब्ध करवाने तक की जाती है मदद

सूत्रों की मानें तो विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों द्वारा इस संगठन को हवाला से फंडिंग के अलावा हथियार दिलाने के लिए भी हर तरह की मदद की जाती है। आतंकियों से जो हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, वह भी खालिस्तानियों की मदद से इन तक पहुंची बताई जा रही है। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी सार्वजनिक नहीं कर रही है लेकिन आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह राय के बयानों पर दर्ज है एफ.आई.आर. 
आतंकियों के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. ए.सी.पी. वैस्ट सर्बजीत सिंह राय के बयानों पर की गई है। ए.सी.पी. ने अपने बयानों में कहा कि वह थाना सदर के प्रभारी बिमल कांत के साथ नाके पर थे। उसी दौरान जे.एंड के. पुलिस ने उनके पास आकर सी.टी. इंस्टीच्यूट में आतंकी छिपे होने की बात कही जिसके बाद पुलिस फोर्स के साथ रेड कर इंस्टीच्यूट के सी-ब्लॉक के रूम नं. 94 में रेड करके 3 आतंकियों जाहिद गुलजार, रफीक भट्ट व इदरीस शाह को अरैस्ट करके उनसे हथियार बरामद किए गए।