jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

MP Election 2023: आज तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर मतदान जारी, राज्य में 3.26 करोड़ मतदाता,2290 उम्मीदवार चुनावी रण में |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 तेलंगाना : देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव यज्ञ में आज अंतिम आहुति तेलंगाना में डाली जायेगी इसके साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 30 नवंबर को तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटो पर चुनाव के लिए 35655 मतदान केंद्र बनाए गए है जिन पर 1.85 लाख से अधिक कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई । मतदान प्रक्रिया के दौरान 22 हजार माइक्रो पर्यवेक्षक निगरानी करेंगे। राज्य में 3.26 करोड़ मतदाता 30 नवंबर गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग सरकान बनाने के लिए मतदान करेगे।अभी तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। विशेष नक्सल प्रभावित जिलों में शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। इस बार 2290 उम्मीदवार राज्य के चुनावी रण में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।