jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

वीकेंड का वार: जहां श्रीसंत पर निकलेगा सलमान का गुस्सा, वहीं घरवालों के निशाने पर आई सुरभि

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 12 में इस हफ्ते काफी धमाल देखने को मिलेगा। वहीं शो को शुरु हुए भी 1 महीना हो गया है। घर में जहां कई कंटेस्टेंट्स खेल को बखूबी समझने लगे तो वहीं कई कंटेस्टेंट्स जल्दबाजी के चक्कर में जीती हुई बाजी भी हारते हुए नजर आ रहे है।

एक समय दर्शकों को लगा था कि श्रीसंत जल्द ही घर से बेघर हो जाएंगे, लेकिन बीच में उन्होंने इस खेल को बखूबी खेला, लेकिन उनके नाक पर बैठा गुस्सा पूरा खेल ही खराब कर देता है। साथ ही जिस तरह से श्रीसंत किसी भी टास्क को बीच में छोड़ देते है, उससे दर्शक काफी निराश भी हो जाते हैं।

बीते  एपिसोड में सलमान ने भी श्रीसंत  से इसी बात को लेकर डिस्कशन किया। सलमान श्रीसंत के स्पोर्ट्समैन वाली स्पिरिट पर सवाल उठाते हैं। सुरभि राणा भी श्रीसंत के खिलाफ काफी बातें बोलती हैं।

- Install Android App -

इसके साथ ही वह कहती हैं कि श्रीसंत एेसा सिर्फ सब कुछ अटेंशन पाने के लिए करते है। जब टास्क में कुछ करने की बारी आती है तो वह कुछ भी नहीं करते है। सुरभि की बातें सुनकर श्रीसंत काफी गुस्से में आ जाते है।

सलमान खान बताते हैं कि इस हफ्ते करणवीर सुरक्षित है। घर के सबसे बड़े गुनेहगार के तौर पर सुरभि का नाम आता है। इसके बाद सुरभि नॉन-वेजेटेरियन होने के चलते फिश टास्क करने से मना कर देती है। इसके बाद वो जसलीन का नाम लेती है। लेकिन बाद में सुरभि रोमिल का नाम लेती है।

COLORS

✔@ColorsTV

This is about to get intense as @BeingSalmanKhan questions @sreesanth36‘s sportsmanship! Tune in tonight at 9 PM for all the gossip. @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom

आने वाले एपिसोड में रोमिल चौधरी और श्रीसंत के बीच देखेंगे दंगल और सलमान खान के सुल्तानी अखाड़े में ये दोनों एक दूसरे को कड़ी चुनौती देने वाले हैं।इसके साथ ही एपिसोड में श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी भी नजर आएंगी। भुवनेश्वरी इस शो में शोएब इब्राहिम और मनीष नागदेव के साथ एक डिबेट में हिस्सा लेने वाली है। अब देखना होगा डिबेट में हिस्सा लेने वाले सदस्यों को घरवालों से रुबरु होने का मौका मिलेगा या नहीं।