jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

शंकराचार्य स्वरूपानंद ने दी RSS को नसीहत, कहा शादी सौदा नहीं संस्कार है

नरसिंहपुर: स्वरूपानंद सरस्वती ने आरएसएस को नसीहत देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में शादी एक सौदा नहीं बल्कि संस्कार माना जाता है, शादी जीवनभर साथ निभाने का एक वचन है।  शंकराचार्य ने कहा है, आरएसएस को हिन्दू धर्म दर्शन सीखने की आवश्यकता है और उन्हें अपनी शाखाओं में ईश्वर की वंदना करनी चाहिए। स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि वो हमारे ऊपर आरोप लगाते हैं कि हम कांग्रेसी है। भाजपा पर हमला बोलते हुए शंकराचार्य ने कहा कि कौन किसे वोट दे ये हम नहीं तय कर सकते हैं।
आरएसएस प्रमुख ने इंदौर में संघ की रैली के दौरान बयान दिया था कि, ‘वैवाहिक संस्कार के तहत महिला और पुरुष एक सौदे से बंधे हैं, जिसके तहत पुरुष कहता है कि तुम्हें मेरे घर की देखभाल करनी चाहिए और मैं तुम्हारी जरूरतों का ध्यान रखूंगा।
इसलिए जब तक महिला इस कान्ट्रैक्ट को निभाती है, तो पुरुष को भी निभाना चाहिए। और जब वह इसका उल्लंघन करे तो पुरुष उसे बेदखल कर सकता है। यदि पुरुष इस सौदे का उल्लंघन करता है तो महिला को भी इसे तोड़ देना चाहिए। सब कुछ कान्ट्रैक्ट पर आधारित है।’ मोहन भागवत के इस बयान पर लोगों की तीखी प्रक्रियाएं सामने आई है।