jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

शरद पवार का ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को यह जानकारी दी। पवार के पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे के कयासों पर विराम लगाते हुए आव्हाड ने पत्रकारों को बताया कि पवार ने 2014 में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मुंबई-कुर्ला से राकांपा विधायक ने कहा, ‘पवार ने पार्टी से उनके नाम पर विचार नहीं करने को कहा क्योंकि वह प्रत्याशी नहीं बनेंगे। आज की बैठक में, पवार ने कहा कि वह (लोकसभा चुनाव की) दौड़ में नहीं है। किसी को भी उनका नाम प्रस्तावित नहीं करना चाहिए।’ आव्हाड ने इस बात से भी इनकार किया कि राकांपा प्रमुख ने मवाल लोकसभा सीट से पार्थ पवार की उम्मीदवारी का विरोध किया है। पार्थ पवार वरिष्ठ नेता अजित पवार के बेटे है।

- Install Android App -

आव्हाड ने कहा, ‘प्रारंभिक चर्चा जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार पार्टी की राज्य इकाई के दफ्तर में राकांपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए पिछले दो दिन से बैठक कर रहे हैं। यह बैठक शनिवार सुबह शुरू हुई।

उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि पवार ने औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, शिरूर, मवाल, नासिक, धुलेद समेत अन्य इलाकों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पवार ने पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि योग्यता के आधार पर टिकट दिया जाएगा। राकांपा सूत्रों ने बताया कि जब अंकुश काकडे ने कहा कि पवार को पुणे से लोकसभा का चुनाव लडऩा चाहिए तो राकांपा प्रमुख ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह 2014 में ऐलान कर चुके हैं कि वह फिर लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।