jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

शरीफ परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले निबटाने में विलंब से नाराज है SC

इस्लामाबादः पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ सुनवाई पूरी करने में विलंब पर शुक्रवार को एहतिसाब अदालत को आड़े हाथ लिया और सुनवाई पूरी करने की समयसीमा बढ़ा कर 17 नवंबर कर दी। पिछले साल 28 जुलाई को शरीफ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सितंबर 2017 में शरीफ परिवार के खिलाफ तीन मामले शुरू किए गए थे।

- Install Android App -

उच्चतम न्यायालय ने सभी मामलों को निबटाने के लिए पहले एहतिसाब अदालत को छह महीने की समयसीमा दी थी बाद में, निचली अदालत के आग्रह पर उसने इसकी मीयाद बढ़ा दी।अभी तक 6 जुलाई को सिर्फ एक मामला निबटाया गया है। दो मामले अब भी लंबित हैं।  प्रधान न्यायाधीश मियां साकिब निसार की अध्यक्षता में शुक्रवार को तीन न्यायाधीशों की एक पीठ ने समयसीमा में विस्तार की एहतिसाब अदालत के जज न्यायमुॢत मोहम्मद अरशद मलिक की गुजारिश सुनी। खंडपीठ ने एहतिसाब अदालत का आग्रह मान लिया और 17 नवंबर तक सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया।