jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

शादी का खर्च बढ़ाएगा सोना, 10 ग्राम सोने के देने होंगे इतने पैसे

कोलकाताः त्योहारी सीजन और शादी-विवाह के चलते सोना खरीदने वालों की जेब पर बोझ पड़ने वाला है। दिवाली तक सोने की कीमत बढ़कर 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने की उम्मीद है। रुपए में जारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के कारण सोना के महंगा होने के आसार हैं।

- Install Android App -

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में इस तरह की कोई चीज नहीं है जो ज्यदा रिटर्न दे सके। इक्विटी मार्केट में बहुत गिरावट आई है। ऐसा ही बॉन्ड मार्केट में भी हुआ है। NBFC सेक्टर भी मुश्किल में है। ऐसी स्थिति में केवल सोना ही कुछ रिटर्न दे सकता है। विदेश में गोल्ड की कीमतों में तेजी आनी शुरू हो गई है। यह गोल्ड के निवेश का एक सुरक्षित जरिया बनने का एक संकेत है। इसको देखते हुए सोने की कीमत 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने की संभावना है। सोने की कीमत शुक्रवार को 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। ग्लोबल लेवल पर सोना शुक्रवार को कुछ नीचे आया था, लेकिन इससे पिछले सेशन में यह दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा था। सोने का स्पॉट प्राइस शुक्रवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,221.06 डॉलर प्रति औंस पर था। गोल्ड गुरुवार को लगभग 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 1,226.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। कुछ बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोना दिवाली तक 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। गोल्ड ट्रेड के इस फेस्टिव सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष कम्पलायंस से जुड़े मुद्दों के कारण कस्टमर्स ने गोल्ड से कुछ दूरी बना ली थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष 800-850 टन सोने का आयात किया जाता है। इसमें से लगभग 60 फीसदी की खपत ग्रामीण क्षेत्रों में होती है।