jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

शादी का वेन्यू चेंज, इटली में नहीं होंगे दीपिका-रणवीर के सात फेरे

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी रचाने वाली है। हाल ही में उनकी शादी को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और दीपिका इटली में नहीं मुंबई में शादी करेंगे।

- Install Android App -

शादी के वेन्यू को चेंज करने के पीछे कारण परिवार के कई सदस्यों को हो रही मुश्किल है। परिवार के कई सदस्यों को इटली की यात्रा करना मुश्किल साबित हो रहा था। अब संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन मुंबई के फाइव स्टार होटल वकोला में होगी। इतना ही नहीं एेसी भी खबरें है कि दोनों ने शादी की तैयारियों के लिए सोनम और आनंद की शादी वाला ही वेडिंग प्लानर हायर किया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी में तकरीबन 30 मेहमानों के शरीक होने की खबरें हैं जिनकी यहां पर खास मेहमान नवाजी होगी।

वैसे दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस से किया वादा निभाया है। उन्होंने पिछले कई इंटरव्यू में कहा था कि ”शादी के बारे में जैसे ही सबकुछ तय होगा मीडिया और फैंस को सूचना हम खुद देंगे। ” मालूम हो कि रणवीर-दीपिका के बीच अफेयर की शुरूआत 2013 में ”गोलियों की रासलीला: रामलीला” के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की ऑफ और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है।