jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

शादी के पवित्र बंधन में बंधे प्रिंस-युविका, सामने आई तस्वीरों में दिखा रोमांटिक अंदाज

मुंबई:  टीवी एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हमेशा के लिए एक-दूसरे को हो गए हैं। शादी के जोड़े में दोनों बेहद फब रहे थे। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। शादी के लाल जोड़े में युविका बेहद खूबसूरत लग रही थीं शादी के दौरान सबसे खूबसूररत लम्हा वो था, जब जयमाला डालने के मौके पर प्रिंस और युविका ने एक-दूसरे को किस किया।

इसके साथ ही युविका और प्रिंस ने अपनी शादी में काफी मस्ती की। दूल्हे को देखते ही युविका ने जयमाला डालने से पहले प्रिंस का सेहरा हटाकर उनका चेहरा देखती हैं।

शादी की रस्मों के साथ-साथ बरात में डांस करते प्रिंस किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। युविका अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं।

- Install Android App -

जहां संगीत में युविका ने बेहिसाब डांस किया था, वहीं अपनी शादी में भी उन्होंने दूल्हा बने प्रिंस पर खूब प्यार लुटाया। जयमाला पर युविका और प्रिंस एक-दूसरे को किस करते भी दिखाई दिए।

बता दें कि दोनों के प्यार की कहानी बिग बॉस से शुरू हुई थी, जो अब शादी में बदल गई है। इस शादी में रणविजय सिंह, नेहा धूपिया समेत कई टेलीविजन सितारों ने शिरकत की और जमकर मस्ती की।