jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

शिक्षक दिवस पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने गुरूजनों का किया सम्मान

हरदा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हरदा के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को माल्यार्पण कर शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति, सहायक संचालक शिक्षा श्री डी.एस. रघुवंशी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि मंत्री श्री पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति और जाने माने शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू का महत्व गोविन्द से भी अधिक बताया गया है क्योंकि गुरू ही हमें सही व गलत का ज्ञान देता है। उन्होने कहा कि शिक्षक अच्छा होता है तो स्कूल के बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होता है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अच्छे शिक्षकों का समाज में बहुत सम्मान होता है।