मकड़ाई समाचार हरदा। एनसीईआरटी द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण ‘‘एनएएस’’ 12 नवंबर को होगा। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने प्रदेश के संबंधित सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकानाएँ दी हैं। श्री धनराजू ने आशा प्रकट की है कि यह राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुरूप संपन्न होगा और सभी शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों की मेहनत से हमारा मध्यप्रदेश बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 के लिए सारी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गयी है। यह सर्वे सी.बी.एस.ई. द्वारा नामांकित प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होगा।
ब्रेकिंग