jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

शिवपाल के बाद अब राजा भैया पर भी मेहरबान हो सकती है योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक और झटका देने के मूड में है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनो में अखिलेश का खाली बंगला पूर्व मंत्री और ‘दंबग’ निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नाम हो सकता है।

इससे पहले शुक्रवार को राज्य सरकार ने बसपा प्रमुख मायावती का बंगला समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक और विधायक शिवपाल सिंह यादव को आवंटित किया था।  उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार हाल ही में उत्तर प्रदेश के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव,अखिलेश यादव,मायावती,राजनाथ सिंह,नारायण दत्त तिवारी और कल्याण सिंह ने अपने-अपने बंगले खाली किए थे।

- Install Android App -

सूत्रों ने बताया कि मार्च 2017 में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अखिलेश यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली किया था जिसे राजा भैया को आवंटित किया जा सकता है। बंगले में मरम्मत और रंगरोगन का काम पिछले 5 दिनो से चल रहा है। हालांकि राजा भैया इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

राजा भैया 1993 से लगातार प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रहे है। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश द्वारा खाली किये गए बंगले के लिए आवेदन किया था। मंत्री का तर्क था कि उनका मौजूदा आवास काफी छोटा है।

इस बीच राजा भैया इन दिनों नई पार्टी बनाने को लेकर खासी चर्चा में हैं। आगामी 30 नवम्बर को वह लखनऊ में अपनी ताकत का अहसास कराएंगे जब वह अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे। निर्दलीय नेता के करीबी सूत्र ने बताया कि उनकी नई पार्टी का नाम जनसत्ता पार्टी होगा जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया चुनाव आयोग के पास शुरू की जा चुकी है। दूसरी ओर यह भी रिपोर्ट आ रही है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवपाल और राजा भैया उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।