jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

शिवराज की संबल योजना खतरे में! EC ने मांगी रिपोर्ट

भोपाल : चुनाव आयोग ने शिवराज सरकार से संबल योजना को लेकर जांच रिपोर्ट तलब की है। संबल योजना के तहत बांटे जा रहे स्मार्ट कार्ड्स पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव के अनुसार संबल योजना को लेकर की गई इस शिकायत का परीक्षण किया जा रहा है और मामले में एक जांच रिपोर्ट शासन से तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे भारत निर्वाचन आयोग भेज दिया जाएगा। इससे पहले भी संबल योजना पर सवाल उठते रहे हैं। संबल योजना के कार्ड पर शिवराज की तस्वीर लगने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था। वहीं अब इसे राज्य चुनाव आयोग ने इसे संज्ञान में लिया है और इस पर रिपोर्ट मांगी है।