jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

शिवराज से नाराज कंप्यूटर बाबा संत समागम में करेंगे ‘मन की बात’

भोपाल: सरकार की ओर से मिले राज्यमंत्री के दर्जे से इस्तीफा देने के बाद कंप्यूटर बाबा ने एक बार फिर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  कंप्यूटर बाबा अब मन की बात के जरिए सरकार पर निशाना साधेंगे। कंप्यूटर बाबा 23 अक्टूबर को इंदौर, 30 अक्टूबर को ग्वालियर, 4 नवंबर को खंडवा, 11 नवंबर को रीवा, 23 नवंबर को जबलपुर में संतों के समागम में अपने मन की बात करेंगे। अपनी मन की बात में बाबा नर्मदा में अवैध उत्खनन, गौरक्षा और मंदिर निर्माण के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। हालांकि चुनावी सीजन में कंप्यूटर बाबा की मन की बात से खबरदार सरकार अब बाबा को मनाने की कोशिश में जुट गई है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार सरकार ने अवधेशानंदगिरी को बाबा से बातचीत के लिए जिम्मेदारी दी है।  मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा ने एक अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कम्प्यूटर बाबा ने आरोप लगाया था कि सरकार संत समाज की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘सरकार धर्म के प्रति नहीं चलना चाहती है। सरकार मेरी भी नहीं सुन रही है। इसके बाद से ही कंप्यूटर बाबा सरकार के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। कंप्यूटर बाबा उन पांच बाबाओं में शामिल हैं जिन्हें शिवराज सरकार ने राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजा था। इससे पहले कंप्यूटर बाबा तब चर्चा में आए थे जब वे राजधानी भोपाल पहुंचे और सरकारी गेस्ट हाउस की छत पर धूनी रमाकर बैठे थे।