ब्रेकिंग
मकड़ाई खुदिया: गाँव से राष्ट्रीय सम्मान तक: प्रेम सिंह चौहान की प्रेरक कहानी हरदा नपा नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी का सवाल – "87 साल से करोड़ों रुपये बकाया, आखिर नगर पालिका हरदा क... हरदा: ढाई लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागने वाले आरोपियों की सूचना देने पर SP ने रखा 10 हजार का इनाम! सिविल लाइन पुलिस ने नहीं लिखी आरक्षक की रिपोर्ट ! आरक्षक ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, पुलिस आरक्ष... बिग न्यूज सिवनी मालवा: कार में भिड़ंत एक कार में लगी आग, युवक ज़िंदा जला Harda: शुक्ला कॉलोनी मे दिन दहाडे ढाई लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े चोर, आरोपी बदमाश सीसीटीवी कैमरे ... खिरकिया: सूचना के अधिकार में दी भ्रामक जानकारी: अब आयोग के समक्ष हाजिर होगे CEO जप खिरकिया और सचिव ... हरदा: 7.5 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 1,05,000 रूपये सहित 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य मास्टर... अच्छी पहल: श्रीमद भागवत कथावाचक संत श्री प्रहलाद दास महाराज से प्रेरित होकर हरदा की एक बेटी  मान्या... पर्यावरण के प्रति छात्रों मे जागरुकता हेतु नवाचार, पौधरोपण और संरक्षण के अंकसूची मे जुड़ेंगे अंक

शुभ और पवित्र कार्यो के लिए दक्षिण दिशा का त्याग करें, कुछ कार्यो में होत है शुभ जानिए विस्तार सेे…

वास्तु/अध्यात्म : भारतीय ज्ञान, विज्ञान, और अध्यात्म की दृष्टि से दक्षिण दिशा को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है। यह कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में अधिक नकारात्मकता होती है। भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर, मंदिर, नगर, और अन्य भवनों के निर्माण में दक्षिण दिशा को विशेष ध्यान दिया जाता है, और मुख्यद्वार कभी भी इस दिशा में नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है, जिसमें प्रत्येक दिशा को विशेष गुणों से युक्त माना जाता है। हम दक्षिण दिशा के बारे में चर्चा करेंगे, जिसे पितरों का दिशा माना जाता है।

दक्षिण दिशा की पैर कर नही सोना चाहिए इससे सिर पर भारीपन और खून की दबाब सिर पर पड़ता है। वहीं दक्षिण की ओर पैर कर सोने से शरीर पर नकारात्मक उर्जा का प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसे दक्षिण दिशा की ओर पैर कर लिटाया जाता है, क्योंकि माना जाता है कि यमराज इसी दिशा से आकर मनुष्य के प्राण हर लेते हैं।

शुभ पवित्र  कार्यो मे दक्षिण दिशा शुभ नही है –

इसलिए इस दिशा के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना शुभ नहीं माना जाता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी और आपके जीवन में परेशानियां आने लगेंगी। दक्षिण दिशा में जूते और चप्पलों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इन नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।

दक्षिण दिशा में रखना बहुत शुभ है –

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष चीजें होती हैं जिन्हें दक्षिण दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है, खासकर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए। माना जाता है कि दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा माना जाता है, और इस दिशा में रखी गई चीजें धन लाभ प्रदान कर सकती हैं। आइए जानते हैं दक्षिण दिशा और इससे संबंधित खास बातें वास्तु के अनुसार, घर में झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखना अच्छा माना जाता है, जिससे व्यक्ति को धन लाभ होता है। जेड प्लांट पौधे को हमेशा दक्षिण दिशा में रखें, वास्तु के अनुसार यह घर के लिए बहुत अच्छा है और समृद्धि का संकेत होता है। घर में फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है, जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में रखना चाहिए, जिससे दांपत्य जीवन में सुख और शांति का महसूस होता है। सोने के लिए हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है, और इस दिशा में भारी सामान रखना भी ठीक है। घर में जो भी कीमती सामान होते हैं, उन्हें हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए, जिससे घर में बरकत बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती। फीनिक्स पक्षी की तस्वीर को सही दिशा में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि फीनिक्स पक्षी की तस्वीर या उसका पोस्टर दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से घर का माहौल अच्छा रहता है।