jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 975 अंक लुढ़का और निफ्टी 10170 पर खुला

ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 975.13 अंक यानि 2.81 फीसदी गिरकर 33,785.76 पर और निफ्टी 290.30 अंक यानि 2.78 फीसदी गिरकर 10,169.80 पर खुला।

स्मॉल-मिडकैप शेयरों में गिरावट
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.12 फीसदी गिरकर और मिडकैप इंडेक्स 1.85 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग शेयरों में गिरावट
बैंक, मेटल, ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.93 फीसदी, बैंक निफ्टी 3.08 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 3.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

- Install Android App -

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का हाल
टेक शेयरों की जोरदार पिटाई से अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली है। डाओ जोंस में 8 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 832 अंक यानि 3.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,599 के स्तर पर, नैस्डैक 316 अंक यानि 4.1 फीसदी गिरकर 7,422 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 95 अंक यानि 3.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,785.7 के स्तर पर बंद हुआ है। एशियाई बाजारों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई 818 अंक यानि 3.6 फीसदी गिरकर 22,689 के स्तर पर, हैंग सेंग 838 अंक यानि 3.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,355 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

टॉप गेनर्स
ओएनजीसी, गेल

टॉप लूजर्स
बजाज फाइनेंस, ऐक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, वोडाफोन आइडिया, आइशर मोटर्स, यस बैंक, वेदांता, टाटा मोटर्स