jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 435 अंक लुढ़का और निफ्टी 10317 पर खुला

ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 434.74 अंक यानी 1.25 फीसदी गिरकर 34,344.84 पर और निफ्टी 136 अंक यानी 1.30 फीसदी गिरकर 10,317.05 पर खुला।

स्मॉल-मिडकैप शेयरों में गिरावट
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.81 फीसदी गिरकर और मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग शेयरों में गिरावट
बैंक, मेटल और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.47 फीसदी, बैंक निफ्टी 0.70 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

- Install Android App -

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 327.2 अंक यानि 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 25,379.5 के स्तर पर, नैस्डैक 157.6 अंक यानि 2.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,485.1 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 40.4 अंक यानि करीब 1.5 फीसदी गिरकर 2,768.8 के स्तर पर बंद हुआ है। एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई 355 अंक यानि 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 22,303 के स्तर पर, हैंग सेंग 338 अंक यानि 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 25,117 के स्तर पर, एसजीएक्स निफ्टी 82 अंक यानि 0.8 टूटकर 10,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

टॉप गेनर्स
पावर ग्रिड कॉर्प, आईटीसी, एचयूएल, कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, सन फार्मा, एनटीपीसी

टॉप लूजर्स
यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, टीसीएस, रिलायंस