jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक टूटा और निफ्टी 10300 के नीचेशेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक टूटा और निफ्टी 10300 के नीचे

रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने और रुपए में बढ़ती गिरावट के कारण आज कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 917.95 अंक की गिरावट के साथ 34,251.21 और निफ्टी 324.30 अंक गिरकर 10,274.95 पर कारोबार कर रहा है। शुरूआती करोबार में सेंसेक्स 258.19 अंक यानी 0.73 फीसदी गिरकर 34,910.97 पर और निफ्टी 103.95 अंक यानी 0.98 फीसदी गिरकर 10,495.30 पर खुला।

स्मॉल-मिडकैप शेयरों में गिरावट
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.93 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है।

बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 135 अंक गिरकर 24683 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.65 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

- Install Android App -

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल
बॉन्ड यील्ड बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 201 अंक यानि 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,627.5 के स्तर पर, नैस्डैक 146 अंक यानि 1.8 फीसदी टूटकर 7,879.5 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 24 अंक यानि 0.8 फीसदी गिरकर 2,901.6 के स्तर पर बंद हुआ है। एशियाई बाजारों में नरमी का माहौल नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 163 अंक यानि 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 23,813 के स्तर पर, हैंग सेंग 117 अंक यानि 0.5 फीसदी गिरकर 26,506 के स्तर पर, एसजीएक्स निफ्टी 57 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,547 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

टॉप गेनर्स
टाइटन, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प

टॉप लूजर्स
बीपीसीएल, एचपीसीएल, ओएनजीसी, गेल, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टीसीएस, रिलायंस