श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने हुरिर्यत कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शोपियां के मिमिन्दर क्षेत्र की है। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हुरिर्यत कार्यकर्ता और पूर्व आतंकवादी तारिक अहमद गनई को उसके घर के बाहर शूट कर दिया। जानकारी के अनुसार गनई हमले में बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया पर उसने अपने घावों का ताव न सहते हुये दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग
