jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

श्रीनगर में मारे गए आतंकियों को साथियों ने दी बंदूक से सलामी, फायरिंग में दो घायल

श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी वानाबल नौगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल के दो आतंकियों को साथियों ने बंदूक से फायरिंग करके सलामी दी। हालांकि, आतंकियों की फायरिंग में आतंकियों के जनाजे में उमडी भीड़ में से दो युवक घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार आतंकी सबजार सोफी के जनाजे में हजारों लोगों ने भाग लिया जिसके दौरान हिजबुल के शीर्ष कमांडर जीनत उल इस्लाम और पांच अन्य आतंकियों ने बंदूक से सलामी दी। इस दौरान आतंकियों की बंदूक से गोलियां चली तो दो युवकों को लग गई जो घायल हो गए।

- Install Android App -

इस बीच जनाजे में शामिल लोगों ने आजादी समर्थक और पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकी को दफनाए जाने के दौरान भीड़ में कम से कम छह आतंकवादी दिखाई दिए।  उन्होंने अपनी एके राइफल से हवा में गोलियां चलाकर मृतक आतंकवादी को बंदूक से सलामी दी। इसके साथ ही आतंकियों ने पाकिस्तानी झंडे भी लहराए।