jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

संबित पात्रा बोले, सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक हैं रमन सिंह

राजनांदगांव। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बुधवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचे। राजनांदगांव से ही सीएम डॉ रमन सिंह एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में संबित ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके साथ ही संबित ने कहा कि डॉ रमन ने सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में गरीबों के बीच चावल वाले बाबा के नाम से पहचान बनाई है। यह एक मजबूत पहचान है जो बताती है कि एक राज्य का मुख्यमंत्री किस कदर दिल से गरीबों के साथ जुड़ा हुआ है।

संबित ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल का नाम लिए बिना उप पर निशाना साधते हुए कहा कि जमानत पर चल रहे नेता देश का विकास नहीं कर सकते। इस बार जमानती पार्टी कांग्रेस की जमानत भी नहीं बचेगी।

- Install Android App -

पात्रा ने छग में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने रमन सरकार की 15 सालों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने आगे कहा कि, मैं जहां भी जाता हूं, डॉ रमन को लोग चावल वाले बाबा नाम से बुलाते हैं।

यह संबोधन कोई धनाड्य वर्ग के लोगों ने नहीं दिया। गांव के गरीब लोगों ने उन्हें यह संबोधन दिया है। पूरे देश में लोग उन्हें इस नाम से जानने लगे हैं। यह एक मजबूत पहचान है जो बताती है कि एक राज्य का सीएम गरीबों के प्रति कितनी संवेदनशीलता रखता है और जनता उससे दिल से जुड़ी हुई है।

छत्तीसगढ़ ने भाजपा के 15 वर्षों के शासन के दौरान डॉ रमन के नेतृत्व में हर क्षेत्र में समग्र विकास किया है। विकास की इस धारा को बनाए रखने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार फिर से आना बेहद जरूरी है।