jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी, मुंबई को दिलाई जीत

नई दिल्ली: महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर-19 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए धूम मचाए हुए हैं। भारत की अंडर-19 टीम के तेज़ गेंदबाज़ अर्जुन को वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए मुंबई की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था । उन्होंने अपने पहले ही मैच में अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अंडर-19 टीम से खेलते हुए वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2018 में गुजरात के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वेदांत मुरकर के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम ने गुजरात के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत में शानदार जीत हासिल की है।

- Install Android App -

अर्जुन ने की शानदार गेंदबाज़ी 
इस दौरान अर्जुन ने 8.1 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 1 मेडन रहा। अर्जुन ने गुजरात के दत्तेश शाह (0), प्रियेश (1), एलएम कोचर (8), जयमीत पटेल (26) और ध्रुवांग पटेल (6) को अपना शिकार बनाया।

मुंबई की टीम में हो सकते हैं शामिल 
अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज अर्जुन इस वर्ष जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट के लिए जूनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गए थे। जिसमें दो मैचों की सीरीज़ में अर्जुन ने चार पारियों में तीन विकेट निकाले थे। अर्जुन 19 वर्ष के हो चुके हैं इसलिए मौजूदा अंडर-19 एशिया कप के लिए वह पहले ही अयोग्य हो गए हैं। इसी कारण से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी शामिल नहीं किया गया था। हालांकि अब वीनू मांकड ट्रॉफी के जरिए उनके पास मुंबई की सीनियर टीम में जगह बनाने का एक अच्छा मौका रहेगा । अब देखना दिलचस्प रहेगा कि अर्जुन आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करते है, क्योंकि अब सभी की निगाहें उन्हीं पर होगी।