jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

सपाक्स की सरकार को चुनौती, 24 अक्तूबर को होगा महा-आंदोलन

भोपाल : सपाक्स के एक राजनैतिक पार्टी के रुप मे मैदान मे उतरने के बाद भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सपाक्स सरकार को चुनौती देने जा रहा है। एट्रोसिटी एक्ट पर भारत सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर अब सपाक्स महाआंदोलन करने वाला है।सपाक्स के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने के बाद सपाक्स बड़े आंदोलन की तैयारी में है। यदि संसद का विशेष सत्र बुलाकर उक्त कार्रवाई नहीं की गई तब प्रदेश 24 अक्टूबर से लगातार एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार होगी। उन्होंने कहा कि सपाक्स ने मांग है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर एट्रोसिटी एक्ट में 2016 और 2018 में जो संशोधन किए गए हैं, वे तत्काल वापस लिए जाएं। एक्ट में यह व्यवस्था की जाए कि आईपीसी के समान जो जमानती अपराध है वो जमानती ही रहें। जाँच के पहले गिरफ्तारी नही हो। अग्रिम जमानत की धारा 498 भी बहाल की जाए। यदि एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमे झूठे पाए जाते हैं तब रिपोर्ट करता के विरुद्ध भी दाण्डिक कार्रवाई का प्रावधान किया जाए। जो पक्ष अपने सम्मान की क्षति उठाता है, उसे मुआवजा देने की व्यवस्था भी की जाए।