jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

सपाक्स जनता को सुनाएगी एट्रोसिटी एक्ट की कहानी, शुरू होगा प्रदेशव्यापी महाभियान

भोपाल : चुनाव के ठीक पहले अनारक्षित वर्ग की पार्टी सपाक्स एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के मुद्दे को व्यापक रूप से उठाने की तैयारी कर चुकी है। पार्टी 24 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी महाभियान शुरू कर रही है। हफ्तेभर चलने वाले इस अभियान के दौरान पार्टी जिला, तहसील और विकासखंड मुख्यालयों पर रैली निकालेगी। परिसंवाद होंगे और नुक्कड़ नाटक खेले जाएंगे। इन सब के माध्यम से पार्टी जनता को बताएगी कि कानून में संशोधन कर किस तरह से अनारक्षित वर्ग को कानूनी रूप से कमजोर किया जा रहा है।

- Install Android App -

सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं को चुनाव पूर्व महाभियान में पूरी निष्ठा से उतरने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को प्रदेशभर में रैलियां निकाली जाएंगी। कलेक्टर, ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। सभी से कहा गया है कि वे कोई भी आयोजन करने से पहले उसकी विधिवत स्वीकृति लें। एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों को आमसभा के दौरान जनता के सामने रखने के भी निर्देश दिए हैं। इन मामलों में फंसे लोगों की कहानी भी सुनाई जाएगी।