भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कन्नूर में भाजपा दफ्तर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठाते हुए केरल सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि कन्नूर में 120 कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। उनके इस बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि देश में हमारी विचारधारा की जीत सुनिश्चित होगी। भाजपा केरल के भक्तों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। यअप्पा भक्तों का दमन हो रहा है। कोर्ट ऐसी ही आदेश दें जिसका पालन हो सके।
बता दें कि शाह की यात्रा पार्टी के आंदोलन के चलते भी हुई जहां उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की इजाजत दे दी थी, जहां सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार 10 से 50 वर्ष की उम्र के बीच की सभी महिलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है।
पिछले मासिक पूजा के लिए मंदिर के पांच दिवसीय उद्घाटन के दौरान निलाक्कल और पंबा में पुलिस की लाठीचार्ज में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। भाजपा नेताओं ने केरल की स्थित पर आपातकाल जैसा आरोप लगाया है क्योंकि पुलिस रक्तपात में विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस ने हिंसा में शामिल आरोपी 210 लोगों के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है।
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
