jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

समुद्री रास्ते से 26/11 जैसे हमले की फिराक में जैश आतंकी, नौसेना अलर्ट पर

नई दिल्लीः  लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एक बार फिर से मुंबई में 26/11 दोहराने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बार आतंकी समुद्री रास्ते से हमला करने की योजना बना रहे हैं। पाकिस्तान की गतिविधियों पर ध्यान रखने वाली कुछ खुफिया एजेंसियों ने भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड को अलर्ट रहने को कहा है। एजेंसियों ने नेवी को पोर्ट्स, कार्गो शिप और ऑयल टैंकर्स पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले करीब 5-6 महीनों से पाकिस्तान से लश्कर के आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में लगे हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर के अलावा जैश-ए-मोहम्मद भी अपने करिदों को स्विमिंग और डीप डाइविंग जैसी ट्रेनिंग दे रहा है, ताकि भारत को निशाना बनाया जा सके।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर के आतंकी कार्गो शिप या ऑयल टैंकर्स को हाईजैक कर भारतीय बंदरगाहों पर अटैक कर सकते हैं या अंतरदेशीय जल चैनलों से आत्मघाती हमलावरों की घुसपैठ करा सकते हैं। हालांकि, समुद्री रास्तों से भारत में आतंकी हमले करना लश्कर के लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार वह किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। उल्लेखनीय है कि 26/11 हमले के आरोपी डेविड हेडली ने 2010 में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को याकूब का नाम बताया था जो टेरर ग्रुप के मरीन विंग का हेड था। याकूब ने ही पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी।