jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

साप्ताहिक पत्रिका के संपादक गिरफ्तार

चेन्नईः एक तमिल साप्ताहिक पत्रिका के संपादक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हवाईअड्डा के अधिकारियों ने बताया कि तमिल साप्ताहिक ‘नक्कीरन’ के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार आर. गोपाल को पुलिस ने हवाईअड्डा से गिरफ्तार किया। वह पुणे जा रहे थे।   साप्ताहिक की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि राज भवन की शिकायत पर गोपाल को गिरफ्तार किया गया है। यह शिकायत विरूधुनगर स्थित एक निजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी के संबंध में एक लेख को लेकर थी। निर्मला देवी को अधिकारियों की यौन तुष्टि के लिए छात्राओं को कथित रूप से उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।  गोपाल की गिरफ्तारी के कारणों पर पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए राज भवन के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।