jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में जाली नोट रैकेट का पर्दाफाश; 19 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न

सिंगाजी का 504 वा प्रकटोत्सव 29 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा

खंडवा: निमाड़ के निर्गुणी संत सिंगाजी महाराज का 504वां प्रकटोत्सव 29 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे संत की समाधि का अभिषेक व आरती होगी। दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। प्रसादी बांटी जाएगी। शाम को समाधि मंदिर के सामने स्थित दीप स्तंभ में 164 दीपक प्रज्ज्वलित कर महाआरती की जाएगी। रंग-बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद महाप्रसादी भंडारा भी होगा। भक्तों ने समाधि मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की है। संत सिंगाजी महाराज ने संवत 1616 में श्रावण सुदी नवमी को अपने गुरु मनरंग गीर स्वामी की आज्ञा से जीवित समाधि ली थी। तब से लेकर आज तक यहां पर 464 साल से अखंड ज्योत मंदिर प्रज्जवलित है। यहां प्रतिदिन हजारों भक्त अखंड ज्योत व चरण पादुका महार त के दर्शन करने आते हैं। मां नर्मदा के बैंक वाटर से घिरी इन मानव निर्मित टापू को देखने महाराष्ट्र सहित देशभर के अलावा विदेशी भी आते है।सिंगाजी समाधि मंदिर ट्रस्ट के महंत रतन लाल महाराज ने बताया की महाराज का जन्म संवत 1576 वैशाख सुदी नवमी के दिन ग्राम खजुरी जिला बड़वानी में हुआ था।

- Install Android App -

सिंगाजी के 504वें जन्मोत्सव पर हर साल हजारों भक्त समाधि पर मत्था टेकने आते हैं। इस साल भी करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के महाआरती में शामिल होने का अनुमान जताया गया है। महंत रतनलाल महाराज ने बताया 29 अप्रैल की सुबह 7 बजे जन्म आरती व 11.30 बजे भोग आरती होगी। शाम 7.30 बजे गौधूलि बेला में सिंगाजी महाराज की महाआरती होगी। देशी घी की हलवा प्रसादी भंडारे में होगी। वैसे भी वैशाख मास के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु तुलादान करने पहुंच रहे हैं।

खबर स्त्रोत्र @भास्कर