jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

सिराली : अटल सरोवर जलाशय से नहरों में छोड़ा पानी

तरुण गौर सवांददाता हरदा/ पीपल्या, जलसंसाधन विभाग द्वारा आमाखाल में सुकनी नदी पर साढे पंद्रह करोड़ की लागत से बनाए गए अटल सरोवर जलाशय से बुधवार को नहरों में पानी छोड़ दिया गया । आमाखाल नहर संस्था अध्यक्ष लवकुश गौर द्वारा डेम पर पहुँचकर नहर का पूजन कर गेट खोला गया । नहरों में पानी छोड़ने के बाद किसानों ने सिंचाई भी प्रारम्भ कर दी । नहरों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए । इस अवसर पर नहर संस्था अध्यक्ष लवकुश गौर के साथ किसान विष्णु गौर, दिनेश गौर, रामदास गुर्जर, आमाखाल डेम का चौकीदार अमरदास उपस्थित थे ।

चार गॉवों की 830 हेक्टेयर जमीन होती है सिंचित :

- Install Android App -

आमाखाल के अटल सरोवर जलाशय के नहर संस्था अध्यक्ष लवकुश गौर ने बताया कि डेम से मुख्य दो शाखाएँ निकली हुई है । पहली शाखा से आमाखाल एवं महेंद्रगॉव की जमीन सिंचित होती है । वहीं दूसरी शाखा से गोमगॉव, रामपुरी एवं काशीपुरा के खेतों में सिंचाई होती है । अटल सरोवर से निकली नहरों से लगभग 830 हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है ।

डेम का ओवरफ्लो हुआ बंद, सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी :

क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण अटल सरोवर जलाशय का ओवरफ्लों बंद हो चुका है । हालाकि बारिश में डेम का लेबल 329.80 फुल लेवल टैंक भर चुका था । लेकिन सहायक नदियों में पानी कम होने से डेम का ओवरफ्लो बंद हो चुका है । अटल सरोवर जलाशय आमाखाल के सहायक यंत्री के के गुर्जर ने बताया कि डेम में पानी का स्तर पूर्ण रूप से है । किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा ।