गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य पर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
मकड़ाई समाचार हरदा/टिमरनी। वार्ड क्रमांक 1 महिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं गुड़ी पड़वा के उपलक्ष पर बूढ़ी माता मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किया सीमा रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया हिंदू पंचांग के अनुसार नए वर्ष का पहला दिन है आज। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि को हिंदू कैलेंडर का साल यानि विक्रम संवत भी बदलता है। चैत्र की नवरात्र इसी दिन से शुरू होती है। हिंदू नववर्ष के प्रारम्भ पर पूरे देश में यूं तो उत्साह और उमंग का वातावरण रहता है। कई प्रदेशों में इस विशेष दिन को अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। इसमें गुड़ी पड़वा भी एक पर्व है। मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र में इसका विशेष महत्व है। यह सिर्फ एक उत्सव ही नहीं सामाजिक, सांस्कृतिक तानाबाना लिए नई उम्मीदों के साथ अपने कार्य में नए उत्साह के साथ जुट जाने का अवसर भी है। सीमा रात्रे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष सीमा रात्रे, जिला उपाध्यक्ष शकुन खोदर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनीता सेजकर, नगर अध्यक्ष कुसुम कौशल, ब्लॉक उपाध्यक्ष उमा डोके, महासचिव सरोज सांगोला, बबीता मंडलेकर, छाया संगीता, कुसुम बोरासी, रेखा मिश्रा, आदि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।