jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

सिवनी मालवा : ट्रांसफार्मर खराब होने से किसान परेशान, किसानों सहित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कि दी चेतावनी

सिवनी मालवा :  सिवनी मालवा  विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदगढ़ कुटी,कजली के किसान नया ट्रांसफार्मर न लगने के चलते विगत एक महीने से परेशान है। बिजली की आपूर्ति होने के चलते  किसानों के खेतों में ट्यूबवेल होने के बावजूद भी पानी की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पानी की कमी के कारण खेतों में दरारें आ गई है और जिन किसानों ने बोनी कर दी है उनकी फसल नष्ट होने के कगार पर है। ग्रामीण किसानों ने बताया कि विद्युत विभाग शिवपुर की लापरवाही के चलते हमारी फसल पिछले वर्ष भी पूरी तरह चौपट हो गई थी,बिजली विभाग शिवपुर द्वारा हर बार पुराना ट्रांसफार्मर लगाया जाता है जो कुछ दिन चलता है और पुनः जल जाता है। हमारे द्वारा इसकी शिकायत की गई तो आज से एक माह पूर्व शिवपुर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा जला हुआ ट्रांसफार्मर उतार कर ले गए लेकिन नए ट्रांसफार्मर का अभी तक कोई अता पता नहीं है।

- Install Android App -

किसानो का कहना है की  हमारे द्वारा प्रतिदिन विद्युत विभाग के अधिकारियों से नए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की जा रही है लेकिन विद्युत विभाग शिवपुर के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। और हमारे क्षेत्र के लाइनमैन द्वारा फोन बंद कर लिया जाता है। इस संबंध में हमने क्षेत्रीय विधायक सिवनी मालवा से भी चर्चा की पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम सभी किसान के बिल जमा है एवं सभी किसान रेगुलर है इसके बावजूद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण हम सभी किसान और ग्रामीण जनों ने मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का मन बनाया है। इस मौके पर ग्रामीण किसान सतीश यादव, गब्बू, भंवर सिंह, मोहनलाल सावल सिंह, रणवीर सिंह, कुंवर सिंह मुकेश, लखनलाल सुमेर सिंह, जीवन, विजय, अमर सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।