jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

सीएम से मुलाकात के बाद संघ कार्यालय पहुंचे शाह, ये है आज का कार्यक्रम

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एमपी दौरे के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। इसके बाद वे संघ कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। इस दौरान अमित शाह के साथ संगठन मंत्री रामलाल और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद रहे।
इससे पहले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम शिवराज के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस बीच दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की, इसके बाद अमित शाह ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष 14 अक्टूबर को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे थे, इस बीच उन्होंने होशंगाबाद में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के करीब आठ हजार से ज्यादा कार्य़कर्ताओं को संबोधित किया, एक सभा में संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे हिसाब मांगते हैं, हां हम हिसाब देंगे, और ये हिसाब हमारे कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर देंगे।

- Install Android App -

अमित शाह के कार्यक्रम…

  • सुबह 9ः15 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचकर विमान द्वारा 10.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे।
  • खजुराहो से 11ः30 सतना के लिए रवाना होंगे वहां वे एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • 12ः20 बजे सतना से हेलिकॉप्टर द्वारा 1ः05 बजे एसएएफ ग्राउंड रीवा पहुंचकर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • रीवा से हेलिकॉप्टर द्वारा 3ः30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड डिंडौरी पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • 5ः45 बजे डिंडौरी से हेलिकॉप्टर द्वारा जबलपुर ऐयरपोर्ट पहुचेंगे।
  • 6ः10 बजे माल गोदाम चौक जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • 6ः45 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड, सिविल लाईन, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 8ः30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जांएगे।