सिंगापुर: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के संदर्भ में कहा कि भारत ने आतंकी समूहों और उनके संरक्षकों की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।
सिंगापुर में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि ‘निकटस्थ पड़ोस’ में आतंकी ढांचों की मौजूदगी और आतंकवादियों को मिलने वाले समर्थन ने भारत के सब्र की परीक्षा ली है और एक जिम्मेदार शक्ति के तौर पर उसने इस खतरे से निपटने में काफी संयम दिखाया है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि सरकारी और गैर-सरकारी मशीनरी के हाथों अपरोक्ष युद्ध छेड़ने से हालात और खराब हो गए हैं। आसियान देशों की बैठक में सीतारमण ने आतंकवाद के खतरे की वजह से अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थायित्व को मिलने वाली व्यापक चुनौतियों को लेकर भारत की चिंता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्रीय संतुलन के लिए हमारे समुद्रीय क्षेत्र खुले और सुरक्षित होंगे, ताकि एकीकृत व्यापार को स्वीकार किया जा सके।
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे...
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
