लंदनः ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रैटेजिक फोरसाइट ग्रुप (एसएफजी) के साझा अध्ययन पर हाल ही में जारी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान मानवता के लिए सीरिया से ज्यादा खतरनाक है। यह आतंक को जन्म देने वाला, वैश्विक आतंकवाद का सबसे बड़ा हिमायती बना हुआ है। दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान सीरिया से तीन गुना ज्यादा जिम्मेदार है और पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा है।
रिपोर्ट में पाकिस्तान को आतंकवादियों के सबसे ज्यादा ठिकानों और उनके लिए सुरक्षित पानाहगाह वाले देशों की सूची में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक अगर हम तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर सबसे खतरनाक आतंकवादी समूहों को देखें तो पता चलता है कि पाकिस्तान उनमें से ज्यादातर का या तो मेजबान है या मददगार। अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी गुटों की बड़ी तादाद भी पाकिस्तान के समर्थन से संचालित होती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘‘हर तरह के प्रतिस्पर्धी उग्रवाद का पनपना, सामूहिक विनाश के हथियारों का गलत इस्तेमाल और आर्थिक समस्याएं इंसान की तरक्की को कमजोर कर सकती हैं। इनमें आतंकवाद और उससे जुडी बातें इंसान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।’
अध्ययन करने वाले समूज एसएफजी ने 80 पेज की यह रिपोर्ट तैयार की है। इसमें 20वीं शताब्दी के पहले छह दशकों में दुनिया में आतंक फैलाने वाले करीब 200 समूहों का विश्लेषण किया गया।अध्ययन में दावा किया गया कि आईएसआईएस और अल-कायदा दुनिया में आतंक के सबसे बड़े संगठन बनकर उभरे हैं। अल-कायदा का जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन इसने अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
