jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

सुकमा में एक लाख के इनामी सहित दो नक्सली गिरफ्तार

सुकमा । जिले में एर्राबोर साप्ताहिक बाजार से एक लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों को जिला पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाजार में मौजूद हैं, जिन पर एर्राबोर से थाना प्रभारी के हमराह जिला बल की पार्टी नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु एर्राबोर साप्ताहिक बाजार की ओर रवाना हुई।

बाजार से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि मुचाकी लिंगा पिता मुचाकी देवा निवासी पटेलपारा ऐटेगट्टा लेंड्रा मिलिशिया कमांडर है। इन पर एक लाख का इनाम घोषित है।

एक अन्य पकड़ा गया नक्सली माड़वी दुल्ला पिता माड़वी वीरा निवासी पटेलपारा लेंड्रा है, जो लेंड्रा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य है। दोनों को सुकमा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

- Install Android App -

गढ़चिरौली सीमा पर बम बरामद 

कांकेर में गढ़चिरौली सीमा पर गट्टा में नक्सलियों ने सड़क के नीचे बम लगा रखा था। सोमवार को पेंड्री से गश्त पर निकले जवानों को रास्ते में नक्सलियों द्वारा दबा कर रखे बम की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बम निकाला।

3 जनमिलिशिया सदस्य धरे गए 

इधर दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तीन जनमिलिशिया सदस्यों को सोमवार को जगदलपुर के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। तीनों कुआकोंडा इलाके के नक्सली लीडरों के लिए काम करते थे। पुलिस की रेकी के अलावा वे दवा और विस्फोटक सामग्री जंगल पहुंचाते थे।