jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

सुरक्षा में चूक, ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट में काम रहा ISI एजेंट गिरफ्तार

देश के सुरक्षा प्रतिष्ठान की एक बड़ी चूक सामने आई है। नागपुर स्थित ब्रह्मोस यूनिट से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि वह ब्रह्मोस संबंधी तकनीकी और अन्‍य खुफिया जानकारियां पाकिस्‍तान और अमेरिका को पहुंचाता था। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे  गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

आतंक निरोधी दस्ता इस शख्‍स से पूछताछ कर रही है। उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रहा है कि उसने क्‍या-क्‍या सूचनाएं अभी तक लीक की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत पकड़ा गया है। खास बात यह है कि उसे 2017-18 का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है।

सूत्रों के अनुसार रविवार रात से ही एक टीम इस शख्स को ट्रैक करने की कोशिश में जुटी हुई थी, यूपी एटीएस ने  एक एन्य एजेंसी के साथ मिलकर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति का नाम निशांत अग्रवाल बताया जा रहा है।