jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

सूरत के डायमंड किंग फिर सुर्खियों में, दिवाली पर 600 वर्कर को गिफ्ट करेंगे कार

सूरतः अपने इम्प्लॉइज को अक्सर महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर सूरत के हीरा व्यापारी सावजी भाई ढोलकिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। डायमंड किंग नाम से मशहूर सावजी भाई इस दिवाली अपने 600 कर्मचारियों को बोनस के तौर पर कार गिफ्ट करने वाले हैं। सूरत समेत दूसरे देशों में कृष्ण डायमंड एक्सपोर्ट नाम से कंपनी चलाने वाले सावजी भाई मारुति की कार अपने कर्मचारियों को तोहफे में दे रहे हैं। वे खुद अपने कर्मचारियों को कार की चाबी सौंपेंगे।
वहीं, खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कंपनी की एक दिव्यांग महिला कर्मचारी को दिल्ली में कार की प्रतीकात्मक चाबी सौंपेंगे और सूरत के डायमंड वर्करों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी करेंगे। बता दें कि सावजी भाई ने कंपनी के 25 साल पूरे होने पर इसी साल अपने तीन कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए की तीन मर्सडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी कार गिफ्ट में दी थी।
पहले भी दे चुके हैं बड़े गिफ्ट
सूरत में मर्सडीज-बेंज जीएलएस 350 डी एसयूवी कार की ऑन रोड कीमत 1 करोड़ रुपए के करीब है। इससे पहले इन्होंने 2017 में नए साल के मौके पर अपने कर्मचारियों को डैटसन रेडी-गो की 1200 कारें गिफ्ट में दी थी। इसके अलावा, 2016 में अपने कर्मचारियों को 51 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस दिया था। इस मौके पर सावजी ने अपने कर्मचारियों को 400 फ्लैट्स के साथ 1260 कारें गिफ्ट में दी थीं। इसके पहले भी सावजी भाई ढोलकिया ने कर्मचारियों को 491 कारें और 200 फ्लैट्स गिफ्ट में दिए थे। ढोलकिया ने सड़क दुर्घटना में मारे गए एक कर्मचारी के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक भी दिया। उनका कहना है कि उनकी कंपनी अपने कर्मचारियों की बदौलत ही इतनी बड़ी हुई है। इसलिए वह अपने कर्मचारियों को यह तोहफा दे रहे हैं

- Install Android App -

6000 करोड़ से अधिक सालाना टर्नओवर
सावजी भाई कहते हैं कि वे कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर गिफ्ट देते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी नाखुश होकर काम करें। सावजी ढोलकिया हरे कृष्णा एक्सपोर्ट के मालिक हैं। यह फर्म हीरे और कपड़ों का कारोबार करती है। इसका सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपए से अधिक है।