jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

सोनम संग प्रियंका-निक की क्वालिटी टाइम बिताते की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  इन दिनों शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ इटली के लेक कोमो में क्वालिटी टाइम बिताते की हैं।

दरअसल, दोनों कुछ समय पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इंगेजमेंट में शरीक होने गए थे। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं।

- Install Android App -

इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज में देखने को मिला। कभी प्रियंका निक के सहारे लेटे नजर आईं तो कभी निक उनका हाथ थामें दिखे। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से बातें कर खिलखिलाकर हंसते भी नजर आए।यहां दोनों काफी कैजुअल लुक में दिखाई दिए हैं। दोनों की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। निक और प्रियंका के साथ यहां सोनम कपूर भी अपने पति अंगद अहूजा के साथ नजर आईं। इस दौरान सब काफी मस्ती करते दिखे।

बता दें कि बीते दिनों ही खबरें आईं हैं कि दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक निक और प्रियंका ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले को शादी के लिए फाइनल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक फाइनल डेट तय होना अभी बाकी है लेकिन नवंबर के अंत प्रियंका और निक शादी कर लेंगे। उनकी यह शादी इंडो-वेस्टर्न अंदाज में होगी।