jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े सुरेश रैना, UP में लगाएंगे झाड़ू

नई दिल्लीः भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने राज्य उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए‘मेरा उत्तर स्वच्छ प्रदेश’अभियान शुरू किया। एक साल लंबे इस अभियान के माध्यम से रैना ने लोगों से स्वच्छ और बेहतर भारत के लिए उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया है।

स्वच्छ भारत मिशन के एंबेसेडर क्रिकेटर रैना ने बताया कि इस अभियान के जरिए उनका उद्देश्य राज्य का दौरा करना और युवाओं की अपनी सेना बनाना है जो दूसरों में अपने आसपास स्वच्छता के नजरिए को जगाने के लिए जागरूकता और चेतना पैदा करने में मदद करेंगे। स्वच्छ भारत अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिये उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपने स्वयं के उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और बेहतर बनाने की अपील की है।

- Install Android App -

इस अभियान को लेकर रैना ने कहा, ”मैं इसे एक्स्ट्रा इनिंग के रूप में मानता हूं। हालांकि इस बार यह अलग है। पिच बड़ी है, चुनौती मुश्किल है और मैं वहां जाकर युवा भारतीयों की एक टीम बनाने जा रहा हूं जो स्वच्छ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हाथ मिलाएंगे।”