ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रंग पंचमी: आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ,किया संवेदनशील क्षेत्रों का निर... हरदा: शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता 23 मार्च को , प्र... जनगण को भिखारी शब्द के साथ संबोधित करने का अधिकार पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को किसने दिया: प्रहलाद ... PM Awas Yojana Online Registration: पीएम आवास योजना में नए आवेदन हुए शुरू, अब घर का सपना होगा सच, ऐस... हरदा सोसायटी फार प्रायवेट स्कूल डायरेक्टर्स ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आयुक्त शिक्षा वि... Harda: वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के न... MP BIG NEWS: मुख्यमंत्री मोहन राज की सरकार में कानून व्यवस्था के हाल बेहाल, रक्षक खुद ही असुरक्षित, ... मप्र के मौसम मे 19 मार्च से होगा बदलाव  प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों मे हो सकती है बारिश!  हरदा कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए हंडिया पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा : हंडिया पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है:  टीआई अमित भावसार 

हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी और नागरिक।

- Install Android App -

हंडिया।आम लोगों में राष्ट्र प्रेम और जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हंडिया पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को थाना परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली।स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है।दरअसल केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें राजनैतिक दलों से लेकर सरकारी तंत्र और आम नागरिक भी इस अभियान में शामिल हो रहे है।इसी के चलते स्वतंत्रता दिवस के पहले पुलिस विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया।जैसे ही हंडिया पुलिस और ग्रामीण हाथों में

तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों से निकले तो सड़क से गुजर रहे जवानों पर लोगों ने स्वागत करते हुए फूल बरसाए।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के नारे लगाये गए।इस दौरान टीआई अमित भावसार ने कहा कि देश-भक्ति व जन-सेवा का संदेश देते हुए पुलिस जनता की सेवा के लिये हमेशा तत्पर है।