खंडवा। स्वर्गीय आलोक जोशी खंडवा के दूसरे किशोर कुमार थे। उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने स्वर्गीय आलोक जोशी स्मृति संगीत निशा कार्यक्रम में नागर समाज खंडवा में व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आलोक जैसे फनकार बिरले ही होते हैं। उन्होंने भी एक गीत गाकर आलोक को अपनी श्रद्धांजलि दी। नागर समाज गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खंडवा नगर के प्रतिभावान कलाकार निमिष भंसाली ने भी स्व.आलोक जोशी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समिति के सचिव अभिलाष दीवान ने बताया की देर रात तक चले संगीत के इस कार्यक्रम में मोहम्मद रफी,लता मंगेशकर,किशोर कुमार,मन्नाडे,मुकेश,आशा भोसले के गीतों की शानदार प्रस्तुति खंडवा के प्रतिभाशाली कलाकारों निशा तिवारी, एकांक्षी चिराड ,महेंद्र सरमंडल, मनोज लाड,मनोज जोशी,अदिति दुबे, हंस कुमार गुप्ता, विनय शुक्ला, दिलीप गोविलकर, निशि खान सिद्धार्थ दीक्षित,दिलीप पटेल, आनंदी भाई सातले,काव्यांश जोशी, ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन संदीप जोशी ने किया उन्होंने भी गीत गाकर स्व. आलोक जोशी को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के आरंभ नागर समाज खंडवा के अध्यक्ष राघवेंद्र राव मंडलोई, मोरेश्वर राव मंडलोई,अभिलाष दीवान,यश शर्मा,मनीष व्यास, पार्षद मनोज मंडलोई, प्रियंका दीवान आदि ने अतिथि कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्व.आलोक जोशी के स्वर में भगवान हाटकेश्वर की स्तुति प्रसारित की गई। तथा स्व आलोक जोशी के पुत्र अथर्व और समर्थ जोशी ने सभी का परिवार की ओर से आभार ज्ञापित किया।
ब्रेकिंग
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों...
रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा
श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर
उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत
सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा
महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन
बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट
खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा
नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
