jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

स्विट्जरलैंड से इस अंदाज में रणवीर सिंह संग वापस लाैटीं सारा अली खान

बाॅलीवुड दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान का छाेटा बेटा तैमूर ताे हमेशा सुर्खियाें में रहता ही है, इसी के साथ इनकी बेटी सारा अली खान भी अक्सर किसी-ना-किसी वजह से साेशल मीडिया पर छार्इ रहती हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे रणवीर और सारा बुधवार देर रात मुंबई लौटे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। फिल्म की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड गए रोहित शेट्टी, सारा अली खान और रणवीर सिंह की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थी जिन्हें सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

- Install Android App -

इसके अलावा रणवीर सिंह की सेट से अक्सर ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। एक बार फिर से रणवीर इस फिल्म में रौबदार लुक में दिखाई देने वाले हैं, बता दें कि रणवीर का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ के लिए ही है। फैंस रणवीर और सारा की जोड़ी को परदे पर देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तस्वीरों में जहां रणवीर स्वैग में दिखाई दे रहे हैं वहीं सारा अली की खूबसूरती पर सभी की नजरें ठहर रही हैं। सारा अली खान अक्सर ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखाई देती है, इस दौरान भी सारा व्हाइट कलर के सूट में काफी खूबसूरत और कंफर्टेबल नजर आ रही थीं।

सारा अली खान अपने करियर को लेकर बेहद सीरीयस है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है और उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने उन्हें रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट करते हुए ये बड़ा ब्रेक दे दिया। अब देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि ये बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती हैं।