मकड़ाई समाचार हंडिया। जिले की हंडिया तहसील में रविवार दोपहर करीब एक बजे रिमझिम बारिश लगभग आधा घंटे तक हुई। जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली। लेकिन बाद में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार सुबह से सूरज के तेवरों ने लोगों को परेशान कर दिया था। लेकिन हंडिया में दोपहर एक बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। जो लगभग आधा घंटे तक चला। बारिश से गांव की सड़कें तरबतर हो गई। बेमौसम की बारिश के कारण खेतों में लगी मूंग की फसल को फायदा मिला।
ब्रेकिंग