jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

हंडिया : आयुष्मान स्वास्थ्य मेले हंडिया में 1530 लोगो की जॉच एवं उपचार किया गया    

हंडिया : मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलजा महाजन ने बताया कि आज दिनांक 27 सितम्बर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में ‘‘आयुष्मान भव्य मेले का आयोजन किया गया। हरदा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देष्य से आयुष्मान भवः मेले का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्षन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी हंडिया के द्वारा मेले का आयोजन किया गया। षिविर में इंदौर से अरिविंदो मेडिकल कालेज के विषेषज्ञ डॉक्टरो में मेडीसिन विभाग में डॉ.सागर मालवीय, डॉ.हंसराज परमार ,सर्जरी विभाग में डॉ.आयुष निमा,डॉ.भारती पटेल हड्डी विभाग में डॉ.मलय कुमार ,डॉ,तुषार वैसवा,षिषु रोग विभाग में प्रान्जल मेसराम, डॉ.मितेष जैन,स्त्री रोग विभाग मे डॉ.ज्योति, चर्म रोग विभाग में डॉ.विरेन्द्र के द्वारा मेले में हितग्राहियों का उपचार तथा सेवा प्रदान की गई।         मेले का शुभारंभ  गजेन्द्र शाह जिला पंचायत अध्यक्ष हरदा के मुख्य अतिथ्य मे किया गया। शुभारंभ अवसर पर  दर्शन सिह जी गेहलोद उपाध्यक्ष जिला पंचायत हरदा, ललीत जी जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि समीति अध्यक्ष हरदा, श्रीमति मंजू प्रभुदयाल धनगर जनपद सदस्य हरदा  डॉ शैलजा महाजन मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी हंडिया उपस्थित थे।

- Install Android App -

जिला पंचायत  अध्यक्ष महोदय के द्वारा टीबी के 05 रोगीयो को निष्चय पोषण किट का वितरण वहॉ की आषा कार्यकर्ताओ के माध्यम से किया गया।  गजेन्द्र जी शाह द्वारा मेंले में आये अरविंदो चिकित्सा महाविद्यालय से आये सभी चिकित्सको का पुष्प गुच्छ एवं मालाओ से उनका स्वागत किया गया। एवं चिकित्सालय परिसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। डॉ शैलजा महाजन मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी हंडिया ने बताया कि मेले में गर्भवती महिलाओं की जाँच हेतु विषेषकर सोनाग्राफी मषीन उपलब्ध तथा हाईरिस्क माताओं की पहचान कर जाँच, गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण, ए.एन.सी, की जाँच परिवार कल्याण सामग्री का वितरण,क्षय रोगियों को मेडिसिन प्रदान की गई है। मेले में कुल हितग्राहियों का पंजियन 1530,जिसमें आभा आईडी.113, टीव्ही 25, ए.एन.सी.महिला 230, सोनोग्राफी 35 ,हड्डी रोग 86, होमोपेथी 169,आयुर्वेद 223, नेत्र रोग 136,मानसिक रोग 11,एनसीडी 128 एवं आयुष्मान कार्ड 63 खून की जॉच 467 चर्म रोग के  65 मरीजो की षिविर में जाँच एवं उपचार प्रदान किया गया। डॉ आषीष शर्मा चिकित्सा अधिकारी हंडिया ने स्वास्थ्य मेले में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।