ब्रेकिंग
हंडिया: हाई कोर्ट के आदेश के बाद खड़ी फसल पर चला बुलडोजर पुलिस फोर्स और ग्रामीणों के बीच हुआ हंगामा ... PM Kisan Yojana 2025 New Rules: पीएम किसान योजना कि ₹2000 की किस्त पाने के लिए जान लो ये ज़रूरी नियम... Ration Card Village Wise List 2025: अब सिर्फ इनको मिलेगा फ्री राशन Ration Card Village Wise List जार... हंडिया : आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया दस्तक अभियान का प्रशिक्षण सीबीएसई की 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ 15 फरवरी से,  परीक्षा सेंटर पर सीसी टीवी कैमरे से होग... उत्तरी हवाओं ने बढाई प्रदेश मे ठंड, अचानक हुई तापमान में गिरावट हंडिया: ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में तेज रफ्तार वाहनों से खतरा: अखातेआम चौराहे पर नही है स्पीड ब्रेक... बेखौब बदमाश : देवास में नकाबपोश बदमाशो ने की पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट,कर्मचारियो को पिस्‍टल अड़ाकर न... दुष्कर्म का प्रयास : महिला ने किया विरोध आरोपी ने गुप्तांग पर चाकू मारा हुआ फरार Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 फरवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हंडिया : कलेक्टर के आदेश केवल कागजों तक सीमित, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खनिज विभाग के अधिकारियों ने आदेश का नहीं किया पालन!

प्रतिबंध के बाद भी रेत उत्खनन एवं परिवहन ट्रैक्टर ट्रालियों से निरंतर चल रहा ,! 

- Install Android App -

हंडिया। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदा कलेक्टर के आदेश अनुसार रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी हंडिया की सड़कों पर अवैध रेत की ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ती नजर आ रही हैं।

और इन अवैध रेत की ट्रालियों द्वारा अपने अपने स्थान पर अवैध रेत का स्टॉक भी किया जा रहा है। ताकि भारी बारिश के समय ऊंचे दामों में रेत बेचकर मोटी कमाई की जा सके। यह सब काम हंडिया तहसील प्रशासन की नाक के नीचे एनजीटी के आदेश को ताक में रखते हुए किया जा रहा है।

रेत की इन ट्रैक्टर ट्रालियों पर हरी नेट ढककर ओवरलोड रेत की ऊंचे दामों पर बिक्री जारी है। वही अभी भी रात के अंधेरे में डंफर से रेत जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।