jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हंडिया : कुम्हार मोहल्ले के लोग अतिक्रमण से परेशान, तहसीलदार के नाम बाबू को सौंपा ज्ञापन !

सुमित खत्री – हंडिया : धार्मिक नगरी और जनपद पंचायत हरदा विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हंडिया जो की तहसील भी है। लेकिन यहां जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण यहां के लोग छोटी छोटी समस्याओं के लिए आए दिन ग्राम पंचायत और तहसीलदार के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। गुरुवार को भी ग्राम पंचायत हंडिया के वार्ड क्रमांक 8 कुम्हार मोहल्ले के महिला और पुरुष तहसील कार्यालय पहुंचे। महिला और पुरुष में जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर आक्रोश भी था। मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में आवेदन कर्ता महिला और पुरुषो ने कहा कि कई बार तहसील कार्यालय के अधिकारियों को और ग्राम पंचायत को भी आवेदन किया। मोहल्ले में कुछ लोगो ने रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है। वहा से निकलना मुश्किल हो गया। पहले 15 फुट का रास्ता था। लेकिन अब अर्थी भी नही निकल सकती इतना सकरा हो गया। शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही हो रही।

क्या है शिकायत पत्र में।

प्रति
श्रीमान तहसीलदार महोदय जी
तहसील कार्यालय हंडिया
जिला हरदा

- Install Android App -

विषय – अवेद्ध अतिक्रमण हटाये जाने बाबत।

महोदय जी
विनम्र निवेदन है की वार्ड क्र. 8 कुम्हार मोहल्ला हंडिया में वर्षों से निवासरत कई परिवारों का निकलने का रास्ता रोका जा रहा है। यहा पर महोदय हमारे निकालने के रास्ते पर ना तो एम्बुलेंस जाती है ना मृत्यु होने पर अर्थी निकाल पाती है। तथा शादी या कार्यक्रम में भी काफी परेशानी आती है ।फ़िलहाल में अभी भी अतिक्रमण चालु है ।इस विषय में हमने पूर्व में भी कई बार आवेदन दिया था जिसपर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

अत: महोदय जी से निवेदन है की हमारी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये तथा हमारे आने जाने के लिये पर्याप्त सड़क दी जाये।

दिनांक
30/11/23

आवेदक
वार्ड क्रमांक 4 के नगरीकगण