ब्रेकिंग
हरदा पुलिस द्वारा करणी सेना पर किया गया लाठीचार्ज ; विधायक डॉ. दोगने द्वारा की गई न्यायिक जांच की मा... Big news: : हरदा जिले में मटकुल नदी उफान पर फोर व्हीलर वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर किसान कांग्रेस ने मूंग खरीदी वाले वेयर हाउस पहुंचकर किया निरीक्षण। कई जगह मिली अनियमितता, किसान कांग... हंडिया: मत्स्याखेट प्रतिबंध के दौरान भी कर रहे मत्स्याखेट और फेसबुक स्टेटस पर भी डाल रहे, अनजान प्रश... हरदा: महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने के लिए ‘एक बगिया मां के नाम’ उपयोजना शुरू हरदा: टिमरनी में यूनुस शाह ने कावड यात्रीयो के विषय में विवादित पोस्ट डाली, बजरंग दल के कार्यकर्ता ... मध्य प्रदेश का मौसम: आज 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट !  नर्मदपुरम सम्भाग में भी भारी बारिश हो स... सिराली के युवक का आरोप बुजुर्ग महिला दो व्यापारीयो के साथ मिलकर मकान और दुकान खाली कराने का दबाव बना... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: 5 करोड़ की लागत से टिमरनी में बनेगा जनपद पंचायत भवन। 

हंडिया : भगवान कुबेर की तपोभूमि पर गुरु आश्रमों में भक्ति भाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव !

हंडिया।रविवार को धार्मिक नगरी हंडिया में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर गुरु आश्रमों व मंदिरो में गुरु पूर्णिमा पर्व नगर सहित समूचे अंचल में आस्था,श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया‌।पर्व पर लोगों ने गुरु की आराधना तथा वंदना कर शाल श्रीफल भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों से लेकर मंदिरों तक गुरु पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की गई थी।सुबह से ही मंदिरों व आश्रमों में चहल-पहल बनी रही।साफ-सफाई के बाद मंदिरों को फूल-माला से सजाया गया।

- Install Android App -

वहीं भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।शिष्यों ने अपने गुरुओं की श्रद्धानुसार पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद ग्रहण किया।जहां भंडारे का आयोजन किया गया। रामाश्रय आश्रम केेेे पंडित श्री प्रदीप कुमार गीते ने कहा कि गुरु के बिना मुक्ति मिलना आसान नहीं है। भक्त और भगवान के बीच गुरु एक विशेष कड़ी का काम करते हैं।इसलिए सभी को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।